विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि विदेशमंत्री ज़रीफ़ की ओर से अपने सऊदी समकक्ष को भेजा गया बधाई संदेश, किसी भी स्थिति में यमन पर सऊदी अरब के आक्रमण के समर्थन के अर्थ में नहीं है।
इस सूत्र के अनुसार मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ की ओर से सऊदी अरब के नए विदेशमंत्री आदिल बिन अहमद अलजुबैर को भेजा गया बधाई संदेश किसी भी स्थिति में इस अर्थ में नहीं है कि तेहरान, यमन पर सऊदी अरब के आक्रमण और उसके अत्याचारों का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि यह कूटनीतिक शिष्टाचार के हिसाब से भेजा जाने वाला औपचारिक बधाई संदेश है।
उल्लेखनीय है कि ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने गुरूवार को आदिल बिन अहमद अलजुबैर को सऊदी अरब के नए विदेशमंत्री के चयन के अवसर पर बधाई दी थी।